तुन्नूहट्टी और उसके साथ लगते क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत तुन्नूहट्टी में 78 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तुन्नूहट्टी व

Dec 1, 2023 - 17:38
Dec 1, 2023 - 17:41
 0  423
तुन्नूहट्टी और उसके साथ लगते क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल  

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत तुन्नूहट्टी में 78 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तुन्नूहट्टी व कार्यालय उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी के भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान वन विभाग के विश्रामगृह के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ- साथ राज्य सरकार प्रदेश में प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को भी बढ़ावा दे रही है।
आयुष पद्धति बीमारियों की रोकथाम, निदान और पुरानी बीमारियों के उपचार में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में एक नया आयाम जोड़ती है। जीवनशैली संबंधी विकार जैसे मधुमेह और उच्च रक्तचाप के उपचार और रोकथाम में आयुष पद्धति नई सोच पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को विस्तृत स्तर पर प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान जिला में 111 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान कार्यशील है जिसमें से 18 आयुष वेलनेस सेंटर शामिल हैं । साथ में उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तुन्नूहट्टी में योगा ट्रेनर की तैनाती भी की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र तुन्नूहट्टी से स्थानीय पंचायत और साथ लगते क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। 
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तुनूहट्टी, मेल व नैनीखड्ड पंचायत में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए तीनों पंचायतों की पेयजल वितरण प्रणाली के सुधार के लिए 10.50 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। इस कार्य को विधायक प्राथमिकता में रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हटली रौणी और बेडल के लिए बहाव सिंचाई योजना के रीमॉडलिंग के लिए 3 करोड़ 85 लाख रुपए की कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने स्थानीय पंचायत की समस्याओं का समाधान करते हुए कहा कि जल्द ही छम्बर संपर्क मार्ग को सुधारा जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग अनुरूप आसपास के क्षेत्र में विभिन्न सड़क मार्गों के निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष में भटियात क्षेत्र में विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण पर लगभग 100 करोड़ पर की धनराशि व्यय की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की इस क्षेत्र में दूरसंचार नेटवर्क की व्यवस्था को और मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत उप मंडल भटियात के 48 पात्र निराश्रितों बच्चों को पात्रता प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
इससे पूर्व आयुष विभाग और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, जिला आयुष अधिकारी डॉ किरण शर्मा, उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनिया, अधिशाषी अभियंता सिविल बीएसएनएल सतपाल सिंह, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर,नगर पंचायत चुवाड़ी उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाडक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, सीडीपीओ धर्म सिंह,प्रधान ग्राम तुनूहट्टी सुनीता, चलामा पंचायत के प्रधान अमर थापा, पूर्व प्रधान तुनूहट्टी केवल कृष्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0