आईजी इटेलिजेंस संतोष पटियाल बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स के चेयरमैन नियुक्त

प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार करने के लिए डीजीपी ने पुलिस के अधिकारियों का बोर्ड ऑफ ऑफिसर्ज का गठन किया है।

Mar 3, 2024 - 14:15
Mar 3, 2024 - 14:18
 0  297
आईजी इटेलिजेंस संतोष पटियाल बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स के चेयरमैन नियुक्त

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

प्रदेश विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार करने के लिए डीजीपी ने पुलिस के अधिकारियों का बोर्ड ऑफ ऑफिसर्ज का गठन किया है। आईजी इटेलिजेंस संतोष पटियाल को बोर्ड ऑफ ऑफिसर्स का चेयरमैन बनाया है। इसके तीन सदस्य होंगे। कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री, शिमला के एसपी संजय गांधी और सीआईडी के एसपी भूपिंद्र सिंह नेगी इस टीम के सदस्य होंगे। बोर्ड ऑफ ऑफिसर्ज को विधानसभा की सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार कर दस मार्च तक डीजीपी संजय कुंडू को अपनी रिपोर्ट देनी होगी। इसकी रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। विधानसभा की सुरक्षा में चूक से स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया खफा थे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शिमला में हुए बजट सत्र की आखिरी दो बैठकों में सतापक्ष और विपक्ष के बीच काफी खींचतान देखने को मिली थी। विधानसभा में विपक्षी दल के हंगामे के बाद निलंबित भाजपा सदस्यों को सदन से बाहर निकालने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बेहद खफा थे। विधानसभा सचिवालय में पहली मार्च को सुरक्षा से संबंधित एक समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे दोहराया न जाए तथा विधानसभा के सुरक्षा कवच को मजबूत बनाया जाए। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों से कहा था कि लोकसभा तथा विधान मंडल संसदीय प्रणाली के सर्वोच्च संस्थान हैं, जिन्हें सुरक्षा मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0