मणिपुर में दो किशोरों के लापता होने के मामले में, पुलिस ने केआरए के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार  

मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले में पांच नवंबर को दो किशोरों के लापता होने के मामले में पुलिस ने कुकी क्रांतिकारी सेना (केआरए) के दो शख्सों को गिरफ्तार किया है।

Nov 8, 2023 - 12:18
 0  306
मणिपुर में दो किशोरों के लापता होने के मामले में, पुलिस ने केआरए के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार  

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले में पांच नवंबर को दो किशोरों के लापता होने के मामले में पुलिस ने कुकी क्रांतिकारी सेना (केआरए) के दो शख्सों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों पर दोनों किशोरों की हत्या का भी संदेह है। अधिकारियों के अनुसार,दोनों आरोपियों की पहचान लंकोशी चोंगेई और सतगोगीन हंगसिंग के रूप में की गई है।
इस मामले में पुलिस ने कहा, 'पांच नवंबर को दो किशोरों के लापता होने के मामले में मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बल ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।'
पुलिस ने बताया कि दोनों किशोर 19 वर्षीय एंथनी उर्फ टेम्बा और 16 वर्षीय एम अभिनाश उर्फ खाबा रविवार को अपने घर से 15 किमी दूर उत्तर की तरफ अवांग सेकमई में एक मीटिंग में शामिल होने के लिए निकले थे। दोनों किशोरों को अंतिम बार गामगीफाई गांव में देखा गया था, जिसके बाद से ही लगातार उनका फोन बंद आने लगा। यह गांव कुकी समुदायों का गांव है, पुलिस को संदेह है कि दोनों किशोरों को गांव में अपहरण कर लिया गया है। 
मणिपुर में तीन मई से शुरू होने वाले हिंसा में अबतक कई लोगों के अपहरण किया जा चुका है। मंगलवार को सेना के एक जवान के तीन रिश्तेदारों समेत चार लोगों को पश्चिमी इंफाल जिले में मैतेई आतंकियों ने अपहरण किया था। राज्य में जारी इस हिंसा में अबतक 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 50,000 के करीब लोगों को स्थानांतरित किया जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0