सैनिक और उनके परिवार का सम्मान हम सबका दायित्व: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने "कारगिल विजय दिवस" के मौके पर मण्डी में भाजयुमो की ओर से आयोजित शहीद सम्मान समारोह में भाग लिया। समारोह में उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं शहीद जवानों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया।

Jul 26, 2024 - 17:56
 0  405
सैनिक और उनके परिवार का सम्मान हम सबका दायित्व: जयराम ठाकुर

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने "कारगिल विजय दिवस" के मौके पर मण्डी में भाजयुमो की ओर से आयोजित शहीद सम्मान समारोह में भाग लिया। समारोह में उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं शहीद जवानों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व उन्होंने इंदिरा मार्किट के शहीद स्मारक पहुंचकर कारगिल युद्ध के महानायक वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी और मेयर वीरेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। 

इस मौके उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की कर्तव्यनिष्ठा व त्याग की भावना पर हमें गर्व है। अतुलनीय शौर्य एवं साहसपूर्ण प्रदर्शन से भारत के स्वाभिमान की विजय गाथा लिखने वाले इन वीर सपूतों को आज स्मरण करते हुए हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। वो युद्ध के दिन जब भी याद आते हैं तो आंखे भर आती हैं। मैं तब पहली बार का विधायक बना था औऱ हमें पार्टी की ओर से आदेश हुआ था कि जहां भी शहीद की पार्थिव देह आये तो वहां पहुंचो। मुझे याद है जहां भी शहीद की पार्थिव देह पहुंची तो हजारों लोग उमड़े थे। देशभक्ति का ऐसा माहौल और जुनून कभी नहीं देखा था। हिमाचल के 52 जवान हमारे इस युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए और मंडी जिला से भी हमारे 12 सैनिक अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए देश की खातिर शहीद हुए थे। हम तब सभी के घर पहुंचे थे और परिजनों से भी मिले थे। आज ये दिवस मनाने का फैसला पार्टी ने लिया ताकि उन वीर जवानों की शहादत को याद किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले कल सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकाल वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और आज प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। बड़े खेद का विषय है कि सरकारी तौर पर भी ये कार्यक्रम आयोजित हुए लेकिन वहां स्थानीय जन प्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया। ये कार्यक्रम सिर्फ रस्मी नहीं होने चाहिए। मैंने अपने कार्यकाल में ये सुनिश्चित किया था कि ऐसे कार्यक्रम में सभी की भागीदारी हो और सभी दलों के नेताओं को निमंत्रण दिया जाए। दुर्भाग्यवश आज ऐसा नहीं हो रहा है। सबको बुलाना चाहिये था लेकिन हमें नहीं बुलाया गया। ये देश हमारा है, हम सबका है। ऐसे आयोजन एकजुटता का संदेश देते हुए आयोजित होने चाहिए। एक सैनिक जो देश की सीमाओं की रक्षा करता है, जब वो देश की खातिर अपनी प्राणों की आहुति देता है तो उसका और उसके परिवार का सम्मान करना हम सबका दायित्व बनता है। इससे पूर्व जिला सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन हेतराम ने भी अपने विचार सांझा किये। इस मौके पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, दरंग के विधायक पूर्ण चंद, सदर भाजपा अध्यक्ष मुनीश कपूर, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा भी उपस्थित रहे।

छात्रों पर फीस का बोझ डालना गलत

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेस की कांग्रेस सरकार ने अब छात्रों को ही झटका देना शुरू कर दिया है। टैट यानी टीचर इलिजिबिलिटी टेस्ट की फ़ीस को सरकार ने सीधे दोगुना कर दिया है। अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए पहले जो फीस ₹800 थी अब उसे ₹1600 कर दिया गया है।

ओबीसी, एससी और एस टी के अभ्यर्थियों को जो पहले ₹500 देनी पड़ती थी अब उन्हें ₹1000 फीस देनी पड़ेगी। इसी तरह डीएलएड के कॉमन इंट्रेंस टेस्ट फ़ीस अनारक्षित 600 रुपये से बढ़ाकर 1200 और OBC, SC/ST, PH के अभ्यर्थियों को जो पहले ₹400 देते थे अब उन्हें ₹800 देने पड़ेंगे। बेरोजगार छात्रों को राहत के बजाए ये बोझ कतई सही नहीं है। भाजपा इसका विरोध करती है। विपक्ष का काम सरकार के हर गलत फैसलों पर अपनी राय रखना है लेकिन लगता है कांग्रेस सरकार को विपक्ष के सवालों से ही अब आपत्ति होने लगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0