अफ़वाह और झूठ कांग्रेस की राजनीति: जयराम ठाकुर

मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अफ़वाह, झूठ और भ्रम फैलाना कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र बन चुका है।

Feb 6, 2026 - 18:59
 0  99
अफ़वाह और झूठ कांग्रेस की राजनीति: जयराम ठाकुर

Videos

View All
शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अफ़वाह फैलाना, सफेद झूठ बोलना और जनता को गुमराह करना कांग्रेस का स्थायी राजनीतिक चरित्र बन चुका है। मंडी में आयोजित एक विशेष जागरूकता अभियान और भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार अपनी प्रशासनिक विफलताओं, विकास कार्यों की धीमी गति और गंभीर आर्थिक कुप्रबंधन को छिपाने के लिए लगातार केंद्र सरकार पर दोष मढ़ने का काम कर रही है।

उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम की कड़ी आलोचना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर जनता में गलत धारणाएं फैला रही है ताकि अपनी गारंटियों से मुकरने की सच्चाई छिपाई जा सके।

नेता प्रतिपक्ष ने मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हर मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा सांसदों को कोसने के बजाय उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बदहाली से कैसे बाहर निकाला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरडीजी ग्रांट को लेकर कांग्रेस केवल राजनीतिक शोर मचा रही है, जबकि केंद्र सरकार पहले ही वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार इसे चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का संकेत दे चुकी है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान केंद्रीय बजट में पर्वतीय राज्यों के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है। टैक्स में राज्यों के हिस्से में 10 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने दो टूक कहा कि सुक्खू सरकार को केंद्र पर दोषारोपण की राजनीति छोड़कर जनता से किए गए वादों को निभाने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि हिमाचल की जागरूक जनता अब कांग्रेस के छलावे को समझ चुकी है।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक अनिल शर्मा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला प्रभारी बलदेव भंडारी, सह प्रभारी भीमसेन शर्मा, मेयर वीरेंद्र भट्ट सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ जमीनी स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0