नादौन में कमल कम्मी के नए घर पर पहुंचीं कमलेश ठाकुर, दी शुभकामनाएं
नादौन के वार्ड पांच निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल कम्मी के गृह प्रवेश समारोह में विधायक कमलेश ठाकुर ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी और परिवार से मुलाकात की।
नादौन।
नादौन शहर के वार्ड पांच निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल कम्मी के नूतन गृह प्रवेश अवसर पर कमलेश ठाकुर (मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी) उनके निवास पर पहुंचीं और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नगर पंचायत की पूर्व पार्षद कमल कम्मी एवं उनकी धर्मपत्नी रीना देवी ने परिवार और अन्य परिजनों के साथ कमलेश ठाकुर का भव्य स्वागत किया।
कमलेश ठाकुर ने कम्मी परिवार को नए भवन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अन्य लोगों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
कार्यक्रम के अंत में कमल कम्मी और रीना देवी ने कमलेश ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0