कांगड़ा पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को 6 ग्राम चिट्टे संग दबोचा, अमृतसर का रहने वाला निकला आरोपी

कांगड़ा पुलिस ने अमृतसर निवासी 22 वर्षीय युवक को 6 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले एक साल से कांगड़ा में रह रहा था। पुलिस जांच में जुटी है कि चिट्टा कहां से लाया गया था।

Aug 13, 2025 - 20:26
 0  900
कांगड़ा पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को 6 ग्राम चिट्टे संग दबोचा, अमृतसर का रहने वाला निकला आरोपी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

कांगड़ा। सुमन महाशा

कांगड़ा पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को 6 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाम हुसैन, निवासी चंबीदा देवी क्षेत्र, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कांगड़ा थाना पुलिस टीम ने आरोपी को तड़के सुबह टांडा बाईपास चौक कचहरी के पास संदिग्ध गतिविधियां करते हुए पकड़ा। बताया जा रहा है कि वह पुल के नीचे मौजूद था और पुलिस को देख घबराने लगा।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गुलाम हुसैन पिछले एक वर्ष से अपने पिता के साथ कांगड़ा में रह रहा था। उसका पिता गद्दे बनाने का काम करता है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने चिट्टा कहां से खरीदा था और क्या इसे बेचने के लिए लाया गया था या फिर खुद इस्तेमाल के लिए।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0