बरसात में हुए भूस्खलन की वजह से कुठेडा मार्ग भारी वाहनों के लिए अभी भी बंद 

हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की सरकाघाट से चंडीगढ़,हरिद्वार, और जाहू से चंडीगढ़ चलने वाली लंबे रुट की बस सेवा दीपावली के मौके पर भी शुरू नहीं हो सकी है।

Nov 5, 2023 - 16:54
Nov 5, 2023 - 16:58
 0  504
बरसात में हुए भूस्खलन की वजह से कुठेडा मार्ग भारी वाहनों के लिए अभी भी बंद 

रामपाल शर्मा। घुमारवीं


हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की सरकाघाट से चंडीगढ़,हरिद्वार, और जाहू से चंडीगढ़ चलने वाली लंबे रुट की बस सेवा दीपावली के मौके पर भी शुरू नहीं हो सकी है। समस्या यह है कि मसौर मोड़ कुठेडा के समीप साढ़े तीन महीने पहले भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बड़ी गाड़ियों के लिए अभी भी बंद है। हालांकि छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया है। मार्ग पर डंगे का काम बहुत ही धीमी गति से चला हुआ है।
 बिलासपुर और सरकाघाट जो एक अच्छी कमाई वाले डिपो है। एचआरटीसी बस सर्विस को जल्द से जल्द त्योहारों के सीजन में शुरू किया जाए। जिससे कि आम जनता को और यात्रियों को आने जाने में सुविधा मिले और डिपो की भी कमाई में इजाफा हो सकें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0