मंडी के गोहर में पीलिया के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 82, जलस्रोतों को गंदा करने वाले 10 लोगों को नोटिस जारी

मंडी जिले के गोहर में पीलिया के मरीजों की संख्या 82 पहुंची। जलस्रोत गंदा करने वालों पर कार्रवाई, 10 लोगों को नोटिस जारी, प्रशासन अलर्ट।

Feb 6, 2026 - 13:57
 0  36
मंडी के गोहर में पीलिया के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 82, जलस्रोतों को गंदा करने वाले 10 लोगों को नोटिस जारी

मंडी । जिला मंडी के अंतर्गत आते गोहर क्षेत्र में पीलिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को क्षेत्र में 4 और नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 50 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

गंदा पानी बहाने वालों पर गिरी गाज
पीलिया फैलने के मुख्य कारणों की पड़ताल करते हुए जल शक्ति विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग ने उन 10 लोगों को नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने अपने सीवरेज और रसोई घर के गंदे पानी की पाइपें सीधे प्राकृतिक जलस्रोतों की ओर खोल रखी हैं। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। जल शक्ति विभाग के एसडीओ दत्त राम ठाकुर ने बताया कि चैलचौक और अन्य प्रभावित इलाकों से भी रिपोर्ट मंगवाई गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत सचिवों को सौंपी गई जिम्मेदारी
एसडीएम गोहर देवी राम के आदेशों पर अमल करते हुए बीडीओ सरवन कुमार कौंडल ने चैलचौक, गोहर, बासा, नैहरा और चच्योट के पंचायत सचिवों को मैदान में उतार दिया है। इन सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन लोगों की पहचान करें जो गंदगी को जलस्रोतों में बहा रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार कर जल्द से जल्द कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0