मंडी के गोहर में पीलिया का कहर, 42 लोग बीमार और 1 की मौत
मंडी के गोहर में पीलिया फैलने से 42 लोग बीमार और 28 वर्षीय युवक उदित शर्मा की मौत। गोहर अस्पताल में स्पैशल वार्ड स्थापित। स्वास्थ्य जांच जारी।
ब्यूरो । कांगड़ा मंडी जिले के गोहर और आसपास के क्षेत्रों में पीलिया फैलने से हड़कंप मच गया है। अब तक 42 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 28 वर्षीय युवक उदित शर्मा की मौत हो गई। उदित बासा पंचायत के लेओटी गांव के निवासी थे और घर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था, जहां वीरवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
गोहर अस्पताल में अब पीलिया रोगियों के लिए एक स्पैशल वार्ड स्थापित किया गया है, जिसमें इस समय 3 मरीज भर्ती हैं। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने बताया कि 42 मामलों में से 17 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गोहर और बासा पंचायतों में घर-घर जाकर मरीजों की पहचान और निगरानी के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्करों की टीम गठित की है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे साफ-सफाई और पानी की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल संपर्क करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0