मंडी हादसा: पराशर जा रहे युवकों की कार पलटी, 5 घायल

मंडी के कटौला में पराशर जा रहे युवकों की कार हादसे का शिकार, 5 घायल, एक की हालत गंभीर। सभी को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया।

Apr 9, 2026 - 11:35
 0  54
मंडी हादसा: पराशर जा रहे युवकों की कार पलटी, 5 घायल

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। मंडी 
मंडी जिले के कटौला क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पराशर झील घूमने जा रहे युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच युवक घायल हो गए हैं। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पंजाब से 5-6 युवक कार में सवार होकर पराशर झील की ओर जा रहे थे। रास्ते में वे भटक गए और कटौला क्षेत्र की ओर पहुंच गए। इसी दौरान आरंग सड़क के पास बथेरी में उनकी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार एक युवक के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अन्य घायलों की पहचान 21 वर्षीय आर्यन, 22 वर्षीय प्रियांश, 22 वर्षीय विशाल और 21 वर्षीय सुरज कुमार के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

उधर, पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0