मंडी में सनसनी: मां-बेटी समेत 3 लापता

मंडी के गोहर में मां, दुधमुंही बच्ची और नाबालिग ननद 31 मार्च से लापता। पुलिस जांच तेज, इलाके में दहशत का माहौल।

Apr 3, 2026 - 10:06
 0  9
मंडी में सनसनी: मां-बेटी समेत 3 लापता

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। मंडी 
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल गोहर में एक महिला अपनी दुधमुंही बच्ची और नाबालिग ननद के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। 31 मार्च से गायब इन तीनों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों में गहरी चिंता और दहशत का माहौल है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कटवानी कटवाड्डी (डाकघर नाड़ी) की रहने वाली 23 वर्षीय निशा कुमारी (पत्नी अश्वनी कुमार) बीते 31 मार्च को दोपहर करीब 3:30 बजे घर से यह कहकर निकली थीं कि वह अपने मायके जा रही हैं।
उनके साथ उनकी 11 महीने की बेटी और 13 वर्षीय ननद भी मौजूद थी। जब देर शाम तक वे न तो मायके पहुंचीं और न ही घर वापस लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो अंततः गोहर पुलिस थाने में मामले की सूचना दी गई।
डीएसपी मंडी दिनेश कुमार ने कहा कि तीनों के रहस्यमय ढंग से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया, "पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। सभी संभावित स्थानों पर छापेमारी और छानबीन की जा रही है। हर तकनीकी और जमीनी पहलू को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0