मंडी में शादी के 3 दिन बाद जेल पहुंचा जोड़ा, चिट्टा बरामद

मंडी के सुंदरनगर में नवविवाहित जोड़ा होटल से 21 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार। शादी के 3 दिन बाद ही पुलिस ने किया बड़ा खुलासा।

Mar 19, 2026 - 12:13
 0  36
मंडी में शादी के 3 दिन बाद जेल पहुंचा जोड़ा, चिट्टा बरामद

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। मंडी
नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शहर के एक निजी होटल में दबिश देकर एक नवविवाहित दंपती को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि तीन दिन पहले ही प्रेम विवाह के बंधन में बंधे इस जोड़े ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत नशे के काले कारोबार से की। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुंदरनगर बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी होटल में नशे की खेप पहुंची है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के कमरा नंबर 303 में दबिश दी। तलाशी के दौरान कमरे में ठहरे युवक अरुण भट्टी (निवासी जेल रोड, मंडी) और उसकी पत्नी पारुल गुलेरिया (निवासी द्रंग, कांगड़ा) के कब्जे से 21.017 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
कुख्यात सप्लायर 'मोमबत्ती' का बेटा है आरोपी
पुलिस जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार युवक अरुण भट्टी मंडी की कुख्यात चिट्टा सप्लायर महिला, जिसे 'मोमबत्ती' के नाम से जाना जाता है, का बेटा है। 'मोमबत्ती' के खिलाफ पहले ही एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। अब बेटे और बहू की गिरफ्तारी ने इस पूरे नेटवर्क के सक्रिय होने की पुष्टि कर दी है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0