लघु जलेब निकाल बाबा भूतनाथ को दिया महोत्सव का न्योता

मंडी में महाशिवरात्रि पर लघु जलेब निकाल बाबा भूतनाथ को महोत्सव का निमंत्रण दिया गया। 16 से 22 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव आयोजित होगा।

Feb 16, 2026 - 17:03
 0  36
लघु जलेब निकाल बाबा भूतनाथ को दिया महोत्सव का न्योता

मंडी। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी अपूर्व देवगन गण्यमान्य लोगों के साथ राज देवता माधव राय के प्रांगण में पारंपरिक महाशिवरात्रि महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने टारना स्थित मां श्यामा काली मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग की पूजा-अर्चना की और जिलावासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उन्होंने देवता राज माधव राय के मंदिर में पूजा-अर्चना की। उपायुक्त ने बाबा भूतनाथ मंदिर में भी पूजा-अर्चना की और हवन यज्ञ में भी शामिल हुए। वे राज माधो राय मंदिर से बाबा भूतनाथ के लिए निकली लघु जलेब में शामिल हुए। पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड बैंड और मंडी जनपद के राज देवताओं के साथ भूतनाथ मंदिर तक लघु जलेब के माध्यम से बाबा भूतनाथ को निमंत्रण दिया।

अपूर्व देवगन ने सभी लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मंडी के अंतरराष्ट्रीय मेले में पधारने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि को हम विशेष तौर से देव संस्कृति और यहां की समृद्ध परंपराओं को प्रमुखता देते हुए मना रहे हैं। 16 से 22 फरवरी तक के इस आयोजन में देवी-देवताओं, उनसे जुड़ी पवित्र परंपराओं और समृद्ध देव संस्कृति से आम जनता को जोड़ने पर खास जोर रहेगा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0