विधायक और विभागीय अधिकारियों ने अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी का किया संयुक्त निरीक्षण 

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्माणाधीन अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी का संयुक्त निरीक्षण धर्मपुर के विधायक चन्द्रशेखर, विशेष सचिव शिक्षा विभाग पंकज राय, संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग नंद लाल शर्मा और मुख्य वास्तुविद राजीव कुमार की उपस्थिति में किया गया।

Oct 29, 2023 - 19:11
 0  369
विधायक और विभागीय अधिकारियों ने अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी का किया संयुक्त निरीक्षण 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल


रविवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्माणाधीन अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी का संयुक्त निरीक्षण धर्मपुर के विधायक चन्द्रशेखर, विशेष सचिव शिक्षा विभाग पंकज राय, संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग नंद लाल शर्मा और मुख्य वास्तुविद राजीव कुमार की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान विद्यालय निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री, रूप-रेखा और गुणवत्ता आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पूर्व सरकार में इस विद्यालय के लिए स्वीकृत राशि न मिल पाने के कारण निर्माण कार्य अधर में ही लटक गया था। परन्तु वर्तमान सरकार ने एकमुश्त 20 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत कर इस कार्य को फिर शुरू कर दिया है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश का प्रथम अटल आदर्श विद्यालय मढ़ी के भवन के लिए 42 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। परन्तु लगभग एक डेढ़ वर्ष से यह सफेद हाथी साबित हो रहा था। इस विद्यालय का निर्माण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मढ़ी की भूमि व भवन के स्थान पर किया गया है। परिणामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मढ़ी में शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 300 गरीब व अन्य स्थानीय बच्चों सहित शिक्षकों को किराए के भवन में पलायन होने के लिए विवश होना पड़ा है। इन बच्चों के अभिभावक व स्थानीय लोगों का अनियोजित तौर पर खड़े किए इस भवन व व्यवस्था पर उस समय भारी रोष उत्पन्न हुआ जब उन्हें यह ज्ञात हुआ कि विद्यालय का उपयोग उनके बच्चों के लिए नहीं होगा। विधायक ने कहा कि जनता की मांग पर सरकार के समक्ष इस विषय तथा इसके समाधान पर चर्चा की गई तथा आज यह संयुक्त निरिक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस भवन की उचित उपयोगिता व साकारात्मक परिणामों पर जल्द ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। इस संयुक्त निरिक्षण में उपमंलाधिकारी धर्मपुर राजेन्द्र गौतम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग धर्मपुर विवेक कुमार, कांट्रैक्टर सूद, पंचायत प्रधान मढ़ी तंबो देवी, पाठशाला प्रबंधन समिति, अविभावक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0