नादौन में गुरुदेवों के प्रवचन, संक्रांति पर संदेश

नादौन जैन स्थानक में गुरुदेव शुभम मुनि व शालीभद्र मुनि के प्रवचन, संक्रांति पर शांति और सकारात्मक बदलाव का संदेश, 19 अप्रैल तक प्रवास।

Apr 14, 2026 - 21:57
 0  99
नादौन में गुरुदेवों के प्रवचन, संक्रांति पर संदेश

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । नादौन 
जैन स्थानक नादौन में इन दिनों पूज्य गुरुदेव श्री शुभम मुनि जी और श्री शालीभद्र मुनि जी विराजमान हैं। उनके आगमन से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और प्रतिदिन प्रवचन व कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुदेवों ने इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के युग में व्यक्ति को शांति और समाज को सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता है। 
उन्होंने बताया कि स्वाभिमानी व्यक्ति में अभिमान नहीं होता, जबकि अभिमानी व्यक्ति में स्वाभिमान का अभाव होता है। साथ ही जीवन में कुछ परिस्थितियों को समय पर छोड़ देना ही उचित होता है। 
गुरुदेवों ने जानकारी दी कि वे 19 अप्रैल अक्षय तृतीया तक नादौन में ही विराजमान रहेंगे। इसके अलावा 26 जुलाई को लुधियाना में चातुर्मासिक प्रवेश की तिथि घोषित की गई। इस अवसर पर लुधियाना, होशियारपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, ऊना, हमीरपुर सहित कई क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0