नादौन में दुर्लभ सत्संग का भव्य आगाज, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नादौन के गीता भवन में दुर्लभ सत्संग का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। ऋषिकेश से आए स्वामी विजयानंद गिरी महाराज 18 मई तक प्रवचनों की अमृत वर्षा करेंगे।

May 12, 2026 - 22:23
 0  9
नादौन में दुर्लभ सत्संग का भव्य आगाज, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नादौन।

नादौन शहर के गीता भवन में मंगलवार से दुर्लभ सत्संग का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। यह धार्मिक आयोजन आगामी 18 मई तक चलेगा।

सत्संग के शुभारंभ अवसर पर सुबह शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक जयघोषों और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक ऋषिकेश से पधारे स्वामी विजयानंद गिरी महाराज श्रद्धालुओं को प्रवचनों की अमृत वर्षा से लाभान्वित करेंगे।

उन्होंने बताया कि सत्संग के समापन अवसर पर 18 मई को शाम 5 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0