नादौन में छात्रा से छेड़छाड़, युवक गिरफ्तार
नादौन में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
नादौन। नादौन शहर के निकटवर्ती गांव निवासी एक नाबालिग स्कूली छात्रा ने एक युवक पर उसके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने कहा है कि युवक ने पहले उससे छेड़छाड़ की और उसके बाद उसे गलत तरीके और गलत नीयत से छुआ। छात्रा ने आपबीती अपने परिवार को बताई इसके बाद पुलिस थाना नादौन में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया तथा उसे माननीय अदालत में पेश किया, जहां उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में एस पी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0