इंस्टाग्राम पर जल्द ही जारी होगा नया फीचर, दोस्तों की पोस्ट में तस्वीरें और वीडियो जोड़ने की मिलेगी सुविधा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम सबसे कमाल के फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को दोस्तों की पोस्ट में तस्वीरें और वीडियो जोड़ने की सुविधा देने वाला है।

Oct 30, 2023 - 14:58
Oct 30, 2023 - 15:10
 0  351
इंस्टाग्राम पर जल्द ही जारी होगा नया फीचर, दोस्तों की पोस्ट में तस्वीरें और वीडियो जोड़ने की मिलेगी सुविधा

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम सबसे कमाल के फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को दोस्तों की पोस्ट में तस्वीरें और वीडियो जोड़ने की सुविधा देने वाला है। यानी आप दोस्तों की वॉल पर पोस्ट कर सकते हैं। इस फीचर को जल्द जारी किया जा सकता है।  
इंस्टाग्राम पर आने वाले इस फीचर की घोषणा इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने की है। उन्होंने कहा कि पोस्ट के निचले लेफ्ट कोने में एक 'एड टू पोस्ट' बटन दिखाई देगा, जिससे यूजर्स पोस्ट में वीडियो और फोटो जोड़ सकेंगे। हालांकि, पोस्ट का अंतिम कंट्रोल पोस्ट अपलोड करने वाले मुख्य यूजर के पास ही रहेगा।
फीचर को फिलहाल टेस्ट किया जा रहा है। आप जल्द ही नई सुविधा के माध्यम से अन्य यूजर्स के पोस्ट में फोटो या वीडियो जोड़ने में सक्षम हो सकते हैं। हालांकि, आपके द्वारा जोड़े गए फोटो/वीडियो को उस यूजर्स द्वारा अप्रूव करना होगा जिसका पोस्ट मूल रूप से है। बता दें कि वर्तमान में इंस्टाग्राम पर एक कैरोसेल पोस्ट में अधिकतम 10 फोटो या वीडियो हो सकते हैं। इस फीचर के जारी होने के बाद यह संभव है कि प्लेटफार्म इस सीमा को बढ़ा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं की गई है।
इसके अलावा, प्लेटफार्म एक ऐसे फीचर पर भी काम कर रहा है, जो यूजर्स को नोट्स में अपने प्रोफाइल फोटो के रूप में एक छोटा या लूपिंग वीडियो रखने की अनुमति देगा। इन फीचर्स के बारे में अभी तक ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इंस्टाग्राम ऐसे फीचर्स के जरिए यूजर एंगेजमेंट को बढ़ावा देने की उम्मीद कर रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0