चार संपर्क मार्गों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने पर पंचायत वासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
उपमंडल की मनसाई पंचायत में साथ लगते चार संपर्क मार्गों के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र वन विभाग से मिलने पर पंचायत वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

रूहानी नरयाल। नादौन
उपमंडल की मनसाई पंचायत में साथ लगते चार संपर्क मार्गों के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र वन विभाग से मिलने पर पंचायत वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान आशा देवी ने बताया कि सदोह गांव से जंदाना, मुख्य मार्ग से बाबा सिद्ध चानो दलित बस्ती तक, मनसाई से सराय के हनुमान मंदिर तक तथा मुख्य मार्ग से धनोआ तक के संपर्क मार्गों को अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद बजट स्वीकृत हो जाने से इन मार्गों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। आशा देवी ने बताया कि यह सूचना मिलने के बाद समस्त जनप्रतिनिधियों व पंचायत वासियों में खुशी की लहर है, क्योंकि लंबे समय से स्थानीय लोग इन मार्गों के निर्माण की मांग कर रहे थे। आशा देवी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों सहित समस्त लोगों ने पंचायत में नए पंचायत घर निर्माण के लिए 35 लाख रुपए की धनराशि भी स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि नए पंचायत घर के निर्माण के लिए 25 मरले भूमि उपलब्ध करवाई जा चुकी है। आशा देवी ने समस्त स्थानीय लोगों तथा पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से इन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का आभार जताया है।
What's Your Reaction?






