पशु मित्र भर्ती पर रोक, फिजिकल टेस्ट विवाद में फंसा मामला

हिमाचल में पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। 25 किलो कट्टा दौड़ विवाद के बाद विभाग ने अगली सूचना तक प्रक्रिया स्थगित की।

Feb 16, 2026 - 16:26
 0  189
पशु मित्र भर्ती पर रोक, फिजिकल टेस्ट विवाद में फंसा मामला

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे...

 शिमला। हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में पशु मित्रों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रही शारीरिक परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। निदेशक पशुपालन की ओर से प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी नियंत्रक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया को रोकने के आदेश दिए गए हैं।

पशुपालन विभाग की ओर से 500 पदों पर पशु मित्र की भर्ती को लेकर शारीरिक परीक्षा में 25 किलो का कट्टा उठवा कर दौड़ लगवाने को लेकर उठ रहे विवाद के बाद यह फैसला लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि कुछ प्रशासनिक कारणों के चलते यह निर्णय लेना आवश्यक हो गया था। अगली सूचना तक कोई भी शारीरिक परीक्षण आयोजित नहीं किया जाएगा।

इस फैसले से प्रदेशभर में पशु मित्र भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है। कई जिलों में शारीरिक परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। अब उम्मीदवारों को आगामी निर्देशों का इंतजार रहेगा। पशु पालन विभाग का मानना है कि जल्द ही नई तिथि व संशोधित कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पशु मित्र भर्ती को लेकर शारीरिक परीक्षा में 25 किलो का कट्टा उठवा कर दौड़ लगवाने का लोगों ने विरोध किया था। इस पर सरकार ने स्पष्टीकरण दिया था कि परीक्षा सुरक्षा और कार्यक्षमता के लिए जरूरी है न कि प्रतियोगिता के लिए। लेकिन अब प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इस पर रोक लगाई गई है।

उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ज्यूरी के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि विभाग के निदेशक के आदेशानुसार पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0