प्रतिभा सिंह ने किया सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरा, बाढ़ प्रभावितों को बंधाया ढांढस

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को सराज विधान क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित शारटी, कुकलाह और खोलानाल के प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लिया।

Oct 27, 2023 - 13:15
 0  288
प्रतिभा सिंह ने किया सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरा, बाढ़ प्रभावितों को बंधाया ढांढस
प्रतिभा सिंह ने किया सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरा, बाढ़ प्रभावितों को बंधाया ढांढस

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गुरुवार को सराज विधान क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित शारटी, कुकलाह और खोलानाल के प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बरसात में आई बाढ़ से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारटी के क्षतिग्रस्त भवन के पुनर्निर्माण, स्कूल मैदान से मलबा हटाने, टॉयलेट बनाने और चारदीवारी बनाने के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने प्रभावितों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पुनर्निर्माण कार्यों के लिए आगे भी जितने धन की आवश्यकता होगी, वह मुहैया करवाया जाएगा। बता दें कि बाढ़ में कुकलाह स्कूल पूरी तरह बह गया था।
उन्होंने कहा कि इस बरसात में सड़कों, मकानों, स्कूल भवनों, पर्यटन को भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर प्रभावित को राहत प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने प्रभावितों को 4500 करोड़ का राहत पैकेज जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
सांसद प्रतिभा सिंह ने बताया कि उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद होने के नाते प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से मिलकर इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी, ताकि बाढ़ से निपटने के लिए प्रदेश को विशेष आर्थिक मदद मिल सके। लेकिन भाजपा का कोई भी सांसद उनके आग्रह पर प्रधानमंत्री से नहीं मिला। इसके बावजूद वह स्वयं प्रधानमंत्री से मिलीं लेकिन पीएम ने प्रदेश को कोई विशेष मदद नहीं की।
इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेत राम ठाकुर, अमित पाल सिंह, मंडल के अध्यक्ष टेक चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य पार्टी कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0