रेणुकाजी मेला बनेगा ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त

सिरमौर में अंतर्राष्ट्रीय रेणुकाजी मेले को ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला बनाने के जिला प्रशासन के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं।

Nov 25, 2023 - 18:23
 0  612
रेणुकाजी मेला बनेगा ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

सिरमौर में अंतर्राष्ट्रीय रेणुकाजी मेले को इस बार ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला बनाने के जिला प्रशासन के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा रेणुकाजी मेले के अवसर पर स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। रेणुका मेले में इस बार सिंगल यूज प्लास्टिक सहित नॉन बायोडिग्रेडेबल पदार्थों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया है। 
 मेले के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए करीब 100 अस्थायी शौचालय स्थापित किए गए हैं ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को असुविधा न हो और प्रदूषण भी न फैले। इसी प्रकार मेले के दौरान साफ सफाई के लिए समुचित संख्या में सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। 
सिरमौर के उपायुक्त सुमित खिमटा का कहना है कि हम सबका दायित्व हैं कि अंतराष्ट्रीय  रेणुकाजी मेले को स्वच्छता की दृष्टि से वातावरण के अनुकूल बनाया जाए। हमने प्रयास किए हैं कि इस बार ‘श्री रेणुका जी मेले को ‘‘ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त’’ बनाया जाएं । हम अपने प्रयास में काफी हो सफल हो रहे हैं। हम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपेक्षा करते हैं कि सभी लोग प्लास्टिक और नॉनबायोडिग्रेडेबल पदार्थों का इस्तेमाल न करें। 
रेणुकाजी मेले के दौरान ठोस कूड़ा जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक मुख्य रूप से शामिल है उसके के निस्तारंण पर विशेष बल दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार के कूड़े को जलाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मेला अवधि के दौरान सभी दुकानदारों को कूड़ा डालने के लिए बैग दिए गए हैं जिसमें सभी दुकानदारों को अपना ठोस कूड़ा इसमें डालने के लिए कहा गया है। 
 मेला परिसर के समीप एक ‘‘वैस्ट बैंक’’ बनाया गया है जहां पर मेला क्षेत्र से एकत्रित होने वाले कूड़े को इकटठा किया जा रहा है जिसे बाद में निस्तांतरण के लिए नाहन अथवा अन्य स्थान पर भेजा जाएगा। मेला क्षेत्र में साफ सफाई और प्लास्टिक कचरा को नियंत्रित करने के लिए वालंटियरों की तैनाती भी की गई है। इस कार्य में ‘‘वेस्ट वारियर एनजीओ’’ का सहयोग लिया गया है। यह संस्था रेणुका मेले के अवसर पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। स्थानीय गणेश स्वयं सहायता समूह का भी इसमें योगदान लिया जा रहा है। इसके अलावा स्वच्छता के दृष्टिगत कई अन्य वालंटियर भी तैनात किए गए हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0