केन्द्रीय विद्यालय नादौन में मनाया गया गणतंत्र दिवस

76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय विद्यालय नादौन में किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने झंडा फहराया।

Jan 27, 2025 - 22:29
 0  315
केन्द्रीय विद्यालय नादौन में मनाया गया गणतंत्र दिवस

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय विद्यालय नादौन में किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने झंडा फहराया। इसके बाद पुलिस दल ने सलामी दी तथा बाल स्कूल के एनसीसी कैडेट्स सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मार्च पास्ट करके सलामी दी। इस दौरान अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र देश भारत में 1950 में जब संविधान लागू हुआ तो इससे देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य हुआ। उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के बाद आज तक संविधान में वर्णित दिशा-निर्देशों के तहत देश में प्रगति की है। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों को संजोए रखना और संविधान में वर्णित आदेशों पर चलना हमारा दायित्व है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। गौर हो कि इस वर्ष पहली बार केंद्रीय विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया क्योंकि इससे पूर्व इस कार्यक्रम का आयोजन वर्षों से बाल स्कूल नादौन के प्रांगण में ही किया जाता था। अंत में मुख्यातिथि ने बच्चों को सम्मानित किया। बच्चों को मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर पदम श्री करतार सिंह सोंखले, बीडीओ निशांत शर्मा, थाना प्रभारी निर्मल सिंह, तहसीलदार रोहित कंवर व केशव कुमार, नायब तहसीलदार वेद प्रकाश, बीएमओ डॉ के के शर्मा तथा डॉ अरविन्द कौंडल, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एस डी लखनपाल, व्यापार मंडल नादौन के पूर्व अध्यक्ष रमेश जैन यातायात प्रभारी एस आई नरेश कुमार, कमल कम्मी पूर्व पार्षद, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत रीना देवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0