ग्राम पंचायत धरोगड़ा व बाग के दूरदराज गांव वासियों ने बस सुविधा से जुड़ने के लिए विक्रमादित्य सिंह का जताया आभार

शिमला ग्रामीण की दूरदराज पंचायत धरोगड़ा के सन्दोआ(कनोरुनाला)वह ग्राम पंचायत बाग के कयालु के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शिमला- कयालु वाया धरोगड़ा, सन्दोआ सुचारू रूप से चलनी प्रारंभ हो गई है।

Feb 11, 2025 - 12:39
 0  981
ग्राम पंचायत धरोगड़ा व बाग के दूरदराज गांव वासियों ने बस सुविधा से जुड़ने के लिए विक्रमादित्य सिंह का जताया आभार

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ओम प्रकाश शर्मा । शिमला

शिमला ग्रामीण की दूरदराज पंचायत धरोगड़ा के सन्दोआ(कनोरुनाला)वह ग्राम पंचायत बाग के कयालु के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शिमला- कयालु वाया धरोगड़ा, सन्दोआ सुचारू रूप से चलनी प्रारंभ हो गई है। वहीं रात्रि बस सेवा शिमला-धरोगडा वाया पन्दोआ,पनेवट भी चलनी प्रारंभ हो गई है। ग्राम पंचायत धरोगड़ा के कनोरूनाला वह ग्राम पंचायत बाग के कयालू बस पहुंचने पर स्थानीय लोगों, युवक मंडल वह महिला मंडल के पदाधिकारीयो ने मिलकर चालक और परिचालक को हार पहनाकर स्वागत किया। क्षेत्र वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पूरी कर दी है।

उनका कहना है कि हम जो वादा करते हैं उसे पूर्ण करने का हर संभव प्रयास करते हैं। इसी का परिणाम है कि दुरदराज क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा मिलने से जहां एक और अपने बच्चों को 10+2 की शिक्षा वह आई,टी,आई की शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर द्वार से परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकी है वहीं दूसरी ओर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को अपने इष्ट देव पन्दोई के मंदिर तक पहुंचने के लिए भी सुगमता हुई है। रात्रि बस सेवा पन्दोआ पहुंचने पर स्थानीय वासियों ने चालक, परिचालक के साथ-साथ केवल राज वर्मा भूतपूर्व BDC सदस्य का गर्म जोशी से स्वागत किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ केवल राज वर्मा, जगदीश वर्मा ने मंत्री महोदय के समक्ष मजबूती से उपरोक्त बसों को चलाने का प्रस्ताव रखा। इनके अथक प्रयासों से ही आज यह संभव भी हो सका है।

प्रधान ग्राम पंचायत धरोगडा खमेंश कश्यप, उप प्रधान दलीप वर्मा, भूतपूर्व बीडीसी सदस्य केवलराजवर्मा, महेश भंडारी, अशोक भंडारी, अनोख राम वर्मा, हितेंद्र वर्मा, लेखराज शर्मा, हीरामणि शर्मा, पुष्पा शर्मा, रीता शर्मा, जयमाला शर्मा, पवन भंडारी, घनश्याम भंडारी, जवाहरलाल मेहता, घनश्याम मेहता, तेजराम भंडारी, ईश्वर संधोली, ग्राम पंचायत धरोगडा के युवक मंडल, महिला मंडलों के प्रतिनिधियों वह प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ ग्राम पंचायत बाग के प्रतिनिधियों, देवता पन्दोई के कुल पुरोहित वीरेंद्र शर्मा, ग्राम कयालू के महेश्वर सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य तिलक राज कश्यप, दिनेश वर्मा, सुदर्शन ठाकुर, ओमप्रकाश गंगटा, कयालू गांव के युवक मंडल व महिला मंडल के प्रतिनिधियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह वह हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रशासनिक अधिकारियों का उपरोक्त परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0