शिमला चिट्टा केस: पांवटा से युवक गिरफ्तार

शिमला चिट्टा मामले में पुलिस ने पांवटा साहिब से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। तकनीकी जांच में पैसे ट्रांसफर और नेटवर्क से जुड़ाव का खुलासा।

Apr 16, 2026 - 10:56
 0  36
शिमला चिट्टा केस: पांवटा से युवक गिरफ्तार

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला 
शिमला जिला के पुलिस थाना सदर क्षेत्र में चिट्टा बरामदगी के एक मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए सिरमौर जिला के पांवटा साहिब से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की भूमिका मादक पदार्थ की खरीद के लिए पैसे ट्रांसफर करने और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के साथ समन्वय करने में सामने आई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छह अप्रैल को सदर शिमला थाना पुलिस की टीम ने एक महिला आरोपी के कब्जे से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके आधार पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया। साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड, व्हाट्सऐप डाटा और बैंक खातों से जुड़े लेन-देन की भी जांच की गई।

 सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के देव नगर क्षेत्र के रहने वाले 24 वर्षीय नीरज को 13 अप्रैल को गिरफ्तार किया। इस कारण उसकी संलिप्तता एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत पाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0