सिरमौर में नशे पर पुलिस का वार, चिट्टा व गोलियों संग 3 गिरफ्तार

पांवटा साहिब में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को चिट्टा, नशीली गोलियां व कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया, NDPS में केस दर्ज।

Feb 10, 2026 - 19:32
 0  45
सिरमौर में नशे पर पुलिस का वार, चिट्टा व गोलियों संग 3 गिरफ्तार

पांवटा साहिब । जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है, जबकि अन्य मामले में 2 लोगों को प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों के साथ दबोचा।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इन मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बहराल चेक पोस्ट से थोड़ा आगे एक मोड़ पर पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की छोटी डिक्की से 47 नशीले कैप्सूल और 105 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

इस मामले में पुलिस ने शहीदु रहमान गांव भगवानपुर कीरतपुर और काशम अली निवासी गांव रामपुर बंजारन के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य मामले में पांवटा साहिब में तैनात डिटेक्शन टीम ने गश्त के दौरान यमुना पुल गोविंदघाट बैरियर पर नाकाबंदी करके नूर अहमद निवासी देवीनगर के कब्जे से 2.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपी के खिलाफ ND&PS ACT में केस दर्ज किया गया है। इस सभी मामलों की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0