ड्यूटी से नदारद 9 पुलिस कर्मियों-होमगार्ड पर गाज, औचक निरीक्षण में एसपी सोलन ने पकड़े
सोलन में एसपी गौरव सिंह के औचक निरीक्षण में ड्यूटी से नदारद पुलिस कर्मी और होमगार्ड जवान पकड़े गए। 4 पुलिस कर्मी सस्पेंड, 1 लाइन हाजिर।
सोलन । ड्यूटी पर कोताही बरतते पाए गए नौ पुलिस कर्मियों और होमगार्ड जवानों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। सोलन के पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार अलसुबह परवाणू, धर्मपुर व सदर थाना में गए औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने वाले चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि एक को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं चार होमगार्ड जवानों पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। सस्पेंड किए गए पुलिस कर्मियों में एक हेड कांस्टेबल रैंक का कर्मी भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से कर्मियों में हडक़ंप मचा हुआ है। बता दें कि एसपी गौरव सिंह नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के साथ विभाग के भीतर भी अनुशासनहीनता को गंभीरता से ले रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार अल सुबह करीब दो बजे से लेकर पांच बजे तक एसपी ने सोलन के परवाणू, धर्मपुर व सदर थाना का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान नाकाबंदी, नाइट ड्यूटी व अन्य जगहों पर तैनात पुलिस कर्मी व होमगार्ड जवान नदारद पाए गए। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्होंने पांच पुलिस कर्मियों और चार होमगार्ड जवानों सहित कुल नौ कर्मियों पर कार्रवाई की है। उन्होंने एक हेड कांस्टेबल, एक एचएचसी और दो कांस्टेबल्स को सस्पेंड कर दिया है, जबकि एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0