RLA सोलन फर्जीवाड़ा : वजन और ट्रांसफर रिकॉर्ड में हुआ मनमाना बदलाव

सोलन RLA कार्यालय में क्लर्क की लॉगिन आईडी का दुरुपयोग कर वाहनों का फर्जी वेरिफिकेशन और पंजीकरण किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Jan 31, 2026 - 13:28
 0  54
RLA सोलन फर्जीवाड़ा : वजन और ट्रांसफर रिकॉर्ड में हुआ मनमाना बदलाव

ब्यूरो । कांगड़ा सोलन क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RLA) कार्यालय में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला आरएलए कार्यालय की डिजिटल प्रणाली से जुड़ा हुआ है, जहां ई-वाहन पोर्टल पर अवैध तरीके से वाहनों का वेरिफिकेशन और पंजीकरण किए जाने का खुलासा हुआ है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरएलए कार्यालय में कार्यरत एक क्लर्क की ई-वाहन पोर्टल लॉगिन आईडी को बाहर से एक्सेस किया गया। इस आईडी का दुरुपयोग कर अज्ञात व्यक्ति या संगठित गिरोह ने बिना किसी आधिकारिक अनुमति के व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण और वेरिफिकेशन किया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी न तो मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) को थी और न ही आरएलए के वरिष्ठ अधिकारियों को।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों ने व्यावसायिक वाहनों की वजन वहन क्षमता (लोड कैपेसिटी) में मनमाने बदलाव किए। इसके अलावा वाहनों के ट्रांसफर रिकॉर्ड में भी छेड़छाड़ की गई है। पुलिस का कहना है कि यह फर्जीवाड़ा लंबे समय से चल रहा था, जिससे किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0