पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

 भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Nov 19, 2023 - 16:56
Nov 19, 2023 - 16:59
 0  333
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

Videos

View All
मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने प्रदेश वासियों की ओर से स्वर्गीय इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जिसमें बैंक को नेशनलाइज़्ड करने, पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने जैसे कार्य शामिल हैं। देश की प्रगति में उनके योगदान के लिए इंदिरा गांधी को भारत रत्न से नवाजा गया था। इसके अतिरिक्त, 1971 में हिमाचल को राज्य का दर्जा भी उनके समय में मिला था और डॉ यशवंत सिंह परमार हिमाचल के मुख्यमंत्री थे। आज सभी राष्ट्रवासी और प्रदेशवासी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे है और उनके योगदान के लिए यह राष्ट्र हमेशा कृतज्ञ रहेगा।
सांसद लोकसभा प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर हम उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि हम इंदिरा गांधी के आदर्शों का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ें यही उनके प्रति देशवासियों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल भी शामिल हुए और स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत और भजन गायन की प्रस्तुति दी। 
इस अवसर पर उपमहापौर नगर निगम शिमला उमा कौशल, उपाध्यक्ष वन विकास निगम केहर सिंह खाची, पार्षदगण, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (लॉ एंड आर्डर) अजित भरद्वाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र कुमार अत्री, संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला शहरी भानु गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 
-०-

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0