दो सगे भाइयों ने एक ही दिन छोड़ी दुनिया, जोगिंद्रनगर
यह दुःखद घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर से है जहां दो सगे भाइयों का एक ही दिन में निधन हो गया।

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल
यह दुःखद घटना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर से है जहां दो सगे भाइयों का एक ही दिन में निधन हो गया। बड़े भाई, 60 वर्षीय रामनाथ, जो मिस्त्री का काम करते थे, जिनका मंगलवार सुबह हृदयगति रुकने से देहांत हो गया। उनके छोटे भाई, 58 वर्षीय ज्ञान चंद, जो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में इंस्पेक्टर थे, अपने बड़े भाई की मृत्यु का समाचार सुनकर अत्यधिक उदास हो गए और शाम को उनकी तबीयत बिगड़ गई। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने भी प्राण त्याग दिए।
बुधवार को रामनाथ का अंतिम संस्कार द्रुबल के मोक्षधाम में किया गया, जबकि गुरुवार को ज्ञान चंद का अंतिम संस्कार चौंतड़ा के मोक्षधाम में पूरे सैन्य सम्मान के साथ संपन्न हुआ
इस दुखद घटना से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है, और लोग इन भाइयों के इस अटूट प्रेम की चर्चा कर रहे हैं। परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं, और सभी उनकी आत्माओं की शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।
What's Your Reaction?






