ऊना: 3 साल की बच्ची से उत्पीड़न का मामला, जांच शुरू

ऊना के अम्ब में 3 साल की बच्ची से कथित उत्पीड़न का मामला सामने आया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

Mar 29, 2026 - 18:35
 0  117
ऊना: 3 साल की बच्ची से उत्पीड़न का मामला, जांच शुरू

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। ऊना
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अम्ब उपमंडल के अंतर्गत एक गांव में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। पीड़िता का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार घटना 27 मार्च की है। क्षेत्र में रहने वाले एक प्रवासी परिवार की दो बेटियों को पड़ोस का ही एक व्यक्ति कन्या पूजन के लिए अपने घर ले गया था। कुछ समय बाद किसी अन्य महिला ने बच्ची की मां को सूचना दी कि उसकी बेटी के साथ कोई एक्सीडैंट हो गया है। हादसे की सूचना पाकर बच्ची के माता-पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में बच्ची को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए।

अस्पताल में पता चला कि बच्ची के शरीर पर मौजूद चोटें किसी दुर्घटना की नहीं, बल्कि कथित यौन शोषण का परिणाम हैं। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने  बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0