वॉट्सऐप जल्द करेगा फीचर्स अपडेट, मिल सकती है यह सुविधा, जाने 

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का आ सकता है।

Nov 6, 2023 - 13:50
Nov 6, 2023 - 14:22
 0  207
वॉट्सऐप जल्द करेगा फीचर्स अपडेट, मिल सकती है यह सुविधा, जाने 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का आ सकता है। बता दें कि वॉट्सऐप पर हाल ही में चैनल की सुविधा पेश हुई है। इसी कड़ी में वॉट्सऐप चैनल में नए फीचर्स लाए जाने पर काम चल रहा है। जल्द वॉट्सऐप चैनल पर एक नए फीचर पोल्स की सुविधा मिलने जा रही है।
वॉट्सऐप के हर अपडेट की खबर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo की एक लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप के एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह नया फीचर लाया जा रहा है। इस रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है।
वॉट्सऐप पर ग्रुप और इंडिविजुअल चैट्स के लिए पोल्स की सुविधा पहले से ही मिलती आ रही है। पोल्स के जरिए वॉट्सऐप यूजर अपने सवालों के अलग-अलग जवाबों पर लोगों की राय ले सकते हैं। पोल्स के साथ यूजर को सवाल तैयार करने और जवाबों को ए, बी, सी,डी ऑप्शन के साथ क्रिएट करने की सुविधा मिलती है। इस फीचर का इस्तेमाल वॉट्सऐप ग्रुप पर रियल-टाइम जवाबों के लिए होता है।
वॉट्सऐप चैनल पर अभी क्रिएटर्स को कुछ ही ऑप्शन पेश किए जाते हैं। क्रिएटर अपने चैनल में फॉलोअर्स के लिए गैलरी से पिक्चर-वीडियो को सेंड कर सकते हैं। इसके अलावा, क्रिएटर्स को पेमेंट और कैमरा का ही ऑप्शन मिलता है। हालांकि, बहुत जल्द वॉट्सऐप चैनल के साथ पोल्स क्रिएट करने के ऑप्शन को भी देखा जा सकेगा।
वॉट्सऐप के एंड्रॉइड बीटा यूजर्स अपडेट वर्जन 2.23.24.12 को इन्स्टॉल कर सकते हैं। वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स के लिए इस फीचर को आने वाले दिनों में पेश किया जा सकता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0