मोदी की गारंटी और कांग्रेस की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं कार्यकर्ता :जयराम ठाकुर

सराज भाजपा मंडल द्वारा बाखली और सरोआ में "गांव चलो अभियान" के तहत आयोजित कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाग लिया।

Feb 9, 2024 - 19:52
Feb 9, 2024 - 19:52
 0  216
मोदी की गारंटी और कांग्रेस की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं कार्यकर्ता :जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

सराज भाजपा मंडल द्वारा बाखली और सरोआ में "गांव चलो अभियान" के तहत आयोजित कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाग लिया। वह यहां शक्ति वंदन अभियान में भी शामिल हुए। इस मौके उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इन अभियानों की सफलता के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आज ग्रामीणों का जीवन सरल हुआ है। निश्चित तौर पर आगामी लोकसभा चुनावों में ग्रामीणों के आशीर्वाद से भाजपा प्रचंड जीत का परचम लहराएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश की सेवा का मौका मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव के लिए गांव गांव संपर्क शुरू कर दें और केंद्र सरकार की योजनाओं को उन्हें बताएं और राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर कर जनता को इनकी झूठी गारंटियों से अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए इनके नेताओं ने कैसे जनता के साथ झूठ बोला और कैसे इनके झूठ बोलने वाले नेता राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार गए इस बारे भी चर्चा करें। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ़ मोदी की गारंटी ही विकास का एकमात्र परिचय है। इस मौके जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य एवम शक्ति वंदन अभियान से प्रियंता शर्मा, जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर, अखिलेश कपूर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0