सिरमौर में पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरीं शराब की पेटियां

Mar 27, 2026 - 19:25
Mar 27, 2026 - 19:27
 0  18
सिरमौर में पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरीं शराब की पेटियां

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। राजगढ़
जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि जहां हादसा हुआ, वहीं पास ही स्थित अहाते में कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई जानी नुकसान होने नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, पिकअप गाड़ी (HP 16A-5511) राजगढ़ ठेके से शराब की खेप लोड करके गिरिपुल की ओर रवाना होने वाली थी। इसी दौरान खड़ी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और संतुलन बिगड़ने के कारण ठेके के सामने निचली तरफ लुढ़क गई। गाड़ी पलटते ही उसमें रखी करीब 60 देसी शराब की पेटियां सड़क और ठेके के सामने बिखर गईं।

पेटियां टूटकर सड़क पर बिखरीं 
इस दुर्घटना में करीब 60 देसी शराब की पेटियां सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिखरी हुई बोतलों और पेटियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हालांकि वाहन को क्षति पहुंची है, लेकिन चालक और पास मौजूद अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज कुलवंत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सीधा करवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारू किया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में वाहन के दस्तावेजों और शराब की खेप के परमिट में कोई अनियमितता नहीं पाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0