6 महीने बाद खुला चंबा का ऐतिहासिक चौगान, आज से सैर का मिलेगा आनंद

Apr 15, 2026 - 10:54
 0  54
6 महीने बाद खुला चंबा का ऐतिहासिक चौगान, आज से सैर का मिलेगा आनंद

रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। चंबा
चंबा का ऐतिहासिक चौगान करीब छह माह बाद बुधवार, 15 अप्रैल से आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। सर्दियों के दौरान बंद किए गए इस मैदान का जीर्णोद्धार कार्य अब पूरी तरह से पूरा कर लिया गया है, जिससे इसकी सुंदरता और भी निखरकर सामने आई है।

जीर्णोद्धार के दौरान चौगान में हरी दूब की नई परत बिछाई गई है और मशीनों की मदद से इसे पूरी तरह समतल किया गया है। इन दिनों चौगान में फैली हरी-भरी घास इसकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है, जिससे यह पहले से अधिक आकर्षक दिखाई दे रहा है।

हर वर्ष सर्दियों में चौगान को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया जाता है। इस दौरान मिंजर मेले सहित अन्य आयोजनों के कारण हुए नुकसान की भरपाई की जाती है। घास रहित स्थानों पर नई दूब उगाई जाती है और गड्ढों को भरकर मैदान को समतल किया जाता है, ताकि यह फिर से अपनी पुरानी पहचान हासिल कर सके।

इस बार भी करीब छह माह तक चौगान में लगातार काम चलता रहा। अब सभी कार्य पूरे हो चुके हैं और इसे लोगों के लिए खोल दिया गया है।

चौगान के खुलने से अब स्थानीय लोग और पर्यटक यहां सुबह-शाम सैर करने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0