जमानाबाद में सात दिवसीय मिंजर मेले शुरू, एसडीएम ने किया उद्घाटन

विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद में सोमवार को सात दिवसीय मिंजर मेले का शुभारंभ एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग ने किया।

Jul 27, 2026 - 18:11
 0  9
जमानाबाद में सात दिवसीय मिंजर मेले शुरू, एसडीएम ने किया उद्घाटन

सुमन महाशा। कांगड़ा

विकास खंड कांगड़ा की पंचायत जमानाबाद में सोमवार को सात दिवसीय मिंजर मेले का शुभारंभ एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इशांत चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 

मेले के शुभारंभ से क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं व स्थानीय लोगों सहित बड़ी संख्या में युवाओं और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। मेले के पहले दिन हाकी प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग में भी 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

कमेटी प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि इस मिंजर मेले की भूतपूर्व मंत्री स्वर्गीय चौधरी विद्यासागर ने नींव डाली थी। जिसे उस समय दो दिवसीय मेले का स्वरूप दिया गया। जिसको वर्तमान में आज जमानाबाद की भावी पीढ़ी ने संजोए रखा है। सात दिनों तक चलने वाले मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मिंजर मेला क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ लोगों को आपसी मेलजोल का अवसर भी प्रदान करता है। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। इसके साथ ही 31 जुलाई और पहली अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस शुभावसर पर अशोक काकू, हरजीत सिंह, बिपन पॉल, सुरेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, मस्त राम, हरि सिंह, प्रमोद सिंह, फ़ौजा सिंह कोटि, जांबा कोटि, पूर्व प्रधान रेखा देवी, पूर्व वार्ड पंच सुमना देवी, इंदिरा देवी, कल्पना देवी, विजयलक्ष्मी, सरिता देवी, विजय कुमारी, सुमन कुमारी, स्वरूप सिंह, अमर सिंह, अक्षय कुमार, दीप कुमार, सुदेश, साहब सिंह, अश्वनी कुमार फोरमैन, मेसू, एंकर संदीप चौधरी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0