चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पुलिस ने रुकवाई कार, तलाशी में मिला कुछ ऐसा कि सीधा जेल पहुंचा युवक
बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान कार से 3.1 ग्राम चिट्टा बरामद। पुलिस ने युवक को NDPS एक्ट में किया गिरफ्तार।
बिलासपुर । पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में थाना सदर पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वैटर्नरी चौक के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार युवक को 3.1 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार शहरी पुलिस चौकी के प्रभारी रविंद्र चौधरी की अगुवाई में पुलिस टीम ने वैटर्नरी चौक पर नाका लगाया हुआ था। वाहनों की चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार (HP 24 E-4225) को निरीक्षण के लिए रोका। कार में केवल चालक मौजूद था। जब पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो कार से 3.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।
आरोपी की पहचान शरीफ मोहम्मद उर्फ नीटू निवासी अप्पर खैरियां, डाकघर बामटा, तहसील सदर (बिलासपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्टके तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि नशे के इस नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0