RLA Bilaspur Scam: एसडीएम कार्यालय झंडूता का क्लर्क गौरव भारद्वाज निलंबित, वाहन फर्जीवाड़ा केस में है फरार

बिलासपुर के झंडूता एसडीएम कार्यालय में तैनात क्लर्क गौरव भारद्वाज को आपराधिक मामले व ड्यूटी से गायब रहने पर निलंबित किया गया।

Feb 3, 2026 - 19:54
 0  207
RLA Bilaspur Scam: एसडीएम कार्यालय झंडूता का क्लर्क गौरव भारद्वाज निलंबित, वाहन फर्जीवाड़ा केस में है फरार

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

बिलासपुर । एसडीएम कार्यालय झंडूता में तैनात क्लर्क गौरव भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गौरव पर दिल्ली में एक आपराधिक मामला दर्ज होने और लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने के चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। गौरव बिलासपुर आरएलए में हुए वाहन पंजीकरण के फर्जीवाड़े में फरार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार निदेशक (भूमि अभिलेख) हिमाचल प्रदेश ने यह आदेश जारी किए हैं। क्लर्क गौरव के खिलाफ नई दिल्ली के क्राइम ब्रांच थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच और पूछताछ कर रही है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की रिपोर्ट के अनुसार संबंधित कर्मचारी 21 जनवरी 2026 से बिना किसी पूर्व सूचना या सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है।

आधिकारिक निर्देशों की अवहेलना और आपराधिक मामले में संलिप्तता को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। निदेशक भूमि अभिलेख ने केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम 10(1) के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए गौरव को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निर्धारित नियमों के अनुसार तय किया जाएगा। बताते चलें कि गौरव को दिल्ली क्राइम ब्रांच की पुलिस तलाश कर रही है। लेकिन वह अब तक फरार चला है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0