भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

उदयपुर में भाजपा नेत्री ने वकील पर AI से अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

Feb 19, 2026 - 14:35
 0  18
भाजपा नेत्री का अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

उदयपुर। जिले की दिग्गज महिला नेत्री ने एक वकील पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के ​बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर उदयपुर से लेकर जयपुर तक पारा आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मामले में कई नेताओं पर गाज गिर सकती है।

एआई से बनाई अश्लील वीडियो
जानकरी के अनुसार मामला भागलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भाजपा की महिला नेत्री ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वो एक वकील के संपर्क में पिछले एक साल से थी। महिला नेत्री की मानें तो वकील ने बीते दिनों एआई से उनका अश्लील वीडियो बना ली और धमकी देकर कई बार ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं महिला नेत्री ने बताया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक साल से थे संपर्क में
भूपालपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नेत्री ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से अधिवक्ता विशाल गुर्जर के संपर्क में थीं। पांच महीने पहले आरोपी ने उसे कार्यालय बुलाकर कोल्डड्रिंक पिलाया, जिसके बाद उन्हें चक्कर आने लगे। कुछ समय बाद होश आया। आरोप है कि आरोपी वकील ने अश्लील वीडियो बना लिए और वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा एक अन्य केस में समझौता कराने का दबाव बनाया। यह भी आरोप है कि आरोपी ने एआई के जरिए अन्य परिचितों के साथ वीडियो तैयार कर दिए। उसे आधार बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

देर रात आरोपी को दबोचा
मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने रात तीन बजे आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जबरन प्रवेश किया, सीसीटीवी डीवीआर और मोबाइल जब्त किए तथा परिजनों से मारपीट की। आरोपी की पत्नी ने एसपी से मिलकर जांच अधिकारी बदलने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0