सुक्खू का BJP पर वार, हिमकेयर में 110 करोड़ घोटाले का आरोप
सीएम सुक्खू ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए हिमकेयर में 110 करोड़ घोटाले का आरोप लगाया, कहा- पार्टी 5 गुटों में बंटी और अस्तित्व बचाने में लगी।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हिमकेयर योजना में 110 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ, जिसमें पुरुषों के नाम पर बच्चेदानी के ऑपरेशन दिखाए गए, जो असंभव है। सरकार इस मामले की जांच कर बड़े खुलासे करेगी।
सीएम ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत है और किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की सैलरी नहीं काटी गई है, बल्कि केवल सैलरी को कुछ समय के लिए defer किया गया है, जो वित्तीय अनुशासन का हिस्सा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार हिमकेयर योजना को बंद नहीं करेगी, बल्कि इसमें सुधार करते हुए इसे इंश्योरेंस से जोड़ने पर विचार कर रही है।
राजधानी शिमला में साउथ एशियन टेबल टेनिस प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान मीडिया से बातचीत में सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा अंदरूनी संघर्ष से जूझ रही है।
उन्होंने बताया कि 31 मार्च के बाद किसी को सेवा विस्तार नहीं दिया गया है और पुनर्नियुक्ति पर रोक लगाई गई है। केवल जरूरी स्थिति में डॉक्टरों को छूट दी जा सकती है।
31 मई से पहले से होंगे चुनाव
सुक्खू ने हाईकोर्ट ने उपायुक्त से 5 प्रतिशत आरक्षण रोस्टर की शक्तियां वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि शक्तियां कैबिनेट देती रहती है और उस पर रोक लगती रहती है। हमने तो 31 मई से पहले चुनाव करवाने हैं। यह बात विधानसभा के पटल पर कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0