बिलासपुर में हुआ गोलीकांड ,हमलावर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर गोलीकांड पर दुख जताया, आरोपी गिरफ्तार, शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर में हुए गोलीकांड पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह देवभूमि है और देवभूमि में ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आरोपी शूटर बिलासपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है व उन्होंने डीजीपी हिमाचल प्रदेश व पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से बात कर इस मामले में साथ मिले लोगों को भी जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं ताकि हिमाचल प्रदेश की शांति भंग न हो। वहीं विधानसभा की 3 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बोझ का मुख्य कारण निर्दलीय विधायक हैं जोकि अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
What's Your Reaction?






