ग्राम पंचायत जोड़े अम्ब और ग्राम पंचायत ब्याह पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन सोमवार को मंडल बड़सर की ग्राम पंचायत जोड़े अम्ब और ग्राम पंचायत ब्याह में किया गया।
अनिल कपलेश। बड़सर
विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन सोमवार को मंडल बड़सर की ग्राम पंचायत जोड़े अम्ब और ग्राम पंचायत ब्याह में किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार की जनकल्याण नीतियों व योजनाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान रजनी पिला, उप प्रधान बलवीर कुमार, पंचायत समिति सदस्य ब्लॉक बिझड़ी सिदू पवन कुमार, वलयाह पंचायत प्रधान नरेश शर्मा, उप प्रधान रमन शर्मा व महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशी शर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री संदीप शर्मा दोनों पंचायतों के बार्ड पंच ओम दत शर्मा सहित सभी विभागों जैसे कृषि, स्वास्थ्य ,बैंक, डाक विभाग ब्लॉक के कर्मचारी अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी के साथ कई लोगों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच एवं दवाईयां भी दी गईं।
What's Your Reaction?






