नशे में बस चला रहा ड्राइवर पकड़ा, बड़ा हादसा टला

हमीरपुर में एचआरटीसी ड्राइवर ड्यूटी के दौरान नशे में पकड़ा गया। मेडिकल जांच के बाद होगी कार्रवाई, समय रहते बड़ा हादसा टला।

May 2, 2026 - 11:53
 0  108
नशे में बस चला रहा ड्राइवर पकड़ा, बड़ा हादसा टला

रोजाना हिमाचल ब्यूरो । हमीरपुर

हमीरपुर डिपो के एक ड्राइवर को शुक्रवार शाम ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पकड़ा गया। निगम प्रबंधन ने सुजानपुर पुलिस को सूचना दी और ड्राइवर को मेडिकल के लिए सुजानपुर अस्पताल भेजा गया, ताकि नशे की मात्रा का पता लगाया जा सके। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर से सुजानपुर वाया कोट-चौरी-पटलांदर जा रही बस का बीच रास्ते टायर पंक्चर हो गया। बस को ठीक कराने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर शाम करीब साढ़े छह बजे खाली बस लेकर हमीरपुर लौट रहे थे।

री के पास एचआरटीसी बस एक कार से छू गई, जिसके बाद दोनों ड्राइवरों में बहस हो गई। घटना की सूचना मिलने पर निगम प्रबंधन ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार सोनी को टीम सहित मौके पर भेजा। टीम को ड्राइवर की हरकतों पर संदेह हुआ और जांच में वह नशे में पाया गया।

एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही ड्राइवर के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0