हिमाचल में 3 प्रोफेसर बर्खास्त, छात्राओं से छेड़छाड़ पर एक्शन
हिमाचल में छात्राओं से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामलों में सुक्खू सरकार का बड़ा एक्शन, 3 असिस्टेंट प्रोफेसर बर्खास्त।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने महिला सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए प्रदेश के अलग-अलग कॉलेजों में तैनात तीन असिस्टेंट प्रोफेसरों को नौकरी से निकाल दिया है। इन प्रोफेसरों पर अपनी ही छात्राओं के साथ छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और यौन शोषण की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगे थे। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए और कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया।
हमीरपुर जिले के गवर्नमेंट कॉलेज, नादौन में तैनात केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। घटना नवंबर 2024 की है, जब केमिस्ट्री प्रैक्टिकल के दौरान प्रोफेसर ने प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ लैब में बार-बार अश्लील हरकतें की थीं।
शिमला के राजकीय महाविद्यालय (चौड़ा मैदान) का एक पुराना मामला भी इस कार्रवाई की जद में आया है। गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र शर्मा पर 2021 में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप था।
तीसरा मामला शिमला के एक कॉलेज से जुड़ा है, जहां कथक शिक्षक पवन कुमार पर छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0