हिमाचल में 894 शिक्षक भर्ती, 22 अप्रैल से आवेदन

हिमाचल में 894 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू। 22 अप्रैल 2026 से 14 मई 2026 तक आवेदन, सीबीटी परीक्षा के आधार पर चयन होगा।

Apr 16, 2026 - 22:14
 0  72
हिमाचल में 894 शिक्षक भर्ती, 22 अप्रैल से आवेदन

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। शिमला

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई स्कूलों के लिए अध्यापकों की भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने विभिन्न विषयों के 894 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 अप्रैल से 14 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य होगा। चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

अधिसूचना के अनुसार राजनीतिक शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, कंप्यूटर, फाइन आर्ट, लोक प्रशासन और शारीरिक शिक्षा के पदों पर भर्ती की जाएगी। अलग-अलग विषयों के लिए निर्धारित संख्या में पद रखे गए हैं, जिनमें शारीरिक शिक्षा के सबसे अधिक पद शामिल हैं।

योग्यता के लिए अधिकांश पदों पर संबंधित विषय में स्नातकोत्तर, बीएड और टेट उत्तीर्ण होना जरूरी है, जबकि फाइन आर्ट के लिए अतिरिक्त डिप्लोमा आवश्यक है। चयन प्रक्रिया के तहत 120 अंकों की सीबीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 120 प्रश्न होंगे और समय डेढ़ घंटा दिया जाएगा। आवेदन शुल्क 800 रुपये तय किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0