US-India ट्रेड डील का असर, शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

अमरीका-भारत ट्रेड डील की घोषणा से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी। सेंसेक्स-निफ्टी तीन हफ्ते के उच्चतम स्तर पर, रुपया डॉलर के मुकाबले 129 पैसे मजबूत।

Feb 4, 2026 - 13:53
 0  54
US-India ट्रेड डील का असर, शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

मुंबई। अमरीका और भारत के बीच व्यापार समझौते की घोषणा से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त उछाल देखा गया और प्रमुख सूचकांक तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2,072.67 अंक (2.54 प्रतिशत) चढक़र 12 जनवरी के बाद के उच्चतम स्तर 83,739.13 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 639.15 अंक यानी 2.55 प्रतिशत चढक़र 25,727.55 अंक पर बंद हुआ, जो 13 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। बाजार को ऊपर खींचने का काम रियल्टी और वित्तीय शेयरों ने किया।

डालर के मुकाबले रुपया 129 पैसे मजबूत, 90.20 पर आया
भारतीय रुपया मंगलवार को अमरीकी डालर के मुकाबले 129 पैसे की तीन साल की सबसे बड़ी बढ़त के साथ 90.45 के स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी अमरीका और भारत के बीच ट्रेड डील के ऐलान के कारण हुई है। इससे पहले 2025 में रुपया करीब पांच फीसदी तक टूटकर एशिया की सबसे कमजोर करेंसी बन गया था। जनवरी 2026 में ही इसमें दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

डील में कृषि-डेयरी क्षेत्रों के हितों की रक्षा
नई दिल्ली। अमरीका से ट्रेड डील पर भारत सरकार की तरफ से मंगलवार को पहला बयान देते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्पष्ट किया कि अमरीका के साथ व्यापार समझौते में कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की हितों की रक्षा की गई है और समझौते पर जल्द ही दोनों पक्ष साझा बयान जारी करेंगे। यह एक ऐसी डील है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0