14 फरवरी को बिलासपुर आएंगे जेपी नड्डा, ये रहेगा पूरा शेड्यूल
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 14 फरवरी को दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर बिलासपुर पहुंचेंगे। जानें उनका पूरा शेड्यूल और कार्यक्रम की जानकारी।
बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 14 फरवरी को हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा 14 फरवरी को शाम 4:30 बजे हवाई मार्ग से लुहणू हेलीपैड बिलासपुर पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
इसके बाद वे अपने पैतृक गांव विजयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 15 फरवरी को सुबह 9 बजे वे विजयपुर से ठाकुर राम सिंह हिस्टोरिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट नेरी हमीरपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक विशेष बैठक में भाग लेंगे। बैठक के उपरांत वे दोबारा शाम चार बजे बिलासपुर लौटेंगे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0