शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार मंडी साहित्य उत्सव, 14 फरवरी को शुभारंभ

शिवरात्रि महोत्सव 2026 के दौरान मंडी में पहली बार साहित्य उत्सव होगा। 14 फरवरी को देश-प्रदेश के ख्यात साहित्यकार एक मंच पर नजर आएंगे।

Feb 10, 2026 - 19:14
 0  45
शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार मंडी साहित्य उत्सव, 14 फरवरी को शुभारंभ

मंडी । अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 इस बार मंडीवासियों के लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। पहली बार इस ऐतिहासिक महोत्सव के तहत मंडी साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो 14 फरवरी को संकन गार्डन के ओपन थियेटर में होगा।

साहित्य और संस्कृति की परंपरा को मिलेगा नया मंच

उपायुक्त एवं शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी नगर सदियों से कला, संस्कृति और साहित्य का केंद्र रहा है। यहां के साहित्यकारों ने अपनी लेखनी से देश-विदेश में पहचान बनाई है। इसी विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से यह महत्वाकांक्षी पहल की गई है।

पांच सत्रों में होंगे विचार-विमर्श

यह साहित्य उत्सव प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसका विधिवत शुभारंभ प्रख्यात लेखक, इतिहासकार और पत्रकार राजा भसीन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कुल पांच सत्रों में पैनल डिस्कशन होंगे— लोक साहित्य व समकालीन लेखन, ललित कला और फोटोग्राफी, बाल साहित्य: लोक कथा से बाल कथा तक, युवा लेखन और मानसिक स्वास्थ्य, हिमाचल का लोक साहित्य और भाषा, इन सत्रों में मंडी सहित प्रदेश के नामचीन साहित्यकार, लेखक और कलाकार अपने विचार साझा करेंगे।

जनभागीदारी से बनेगा आयोजन यादगार

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि इस आयोजन में मंडी के साहित्यकारों को प्राथमिकता दी गई है और भविष्य में इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यह मंडी की साहित्यिक पहचान को जानने का सुनहरा अवसर है, जिसमें अधिक से अधिक लोग भाग लें। उन्होंने संकन गार्डन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा भी लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0