मंडी शिवरात्रि में देवताओं की नाराजगी, बैठने से इनकार

मंडी शिवरात्रि महोत्सव में देव मार्कंडेय ऋषि व देव विभूषण नए स्थान पर बैठने से नाराज, प्रशासन से पुरानी जगह पर बैठने की मांग।

Feb 16, 2026 - 16:03
 0  54
मंडी शिवरात्रि में देवताओं की नाराजगी, बैठने से इनकार

मंडी । अंतर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में रविवार को पहुंचे देव मार्कंडेय ऋषि और देव विभूषण ने जिला प्रशासन और सर्व देवता समिति से अपनी नाराजगी जाहिर की है। मंडी के पड्डल मैदान में इस बार जिला प्रशासन द्वारा देवी-देवताओं के लिए चयनित नए स्थान पर बैठने के लिए दोनों देवता ने इंकार किया है। देवताओं ने जिला प्रशासन और सर्व देवता समिति को अपना फरमान सुनाया है कि जिस स्थान पर वे गत 20 वर्षों से बैठ रहे हैं, हम वहीं बैठेंगे, अन्यथा रूठ कर अपने देवालय वापस चले जाएंगे। महाशिवरात्रि महोत्सव की परंपरा का निर्वहन करने के लिए देव मार्कंडेय ऋषि और विभूषण शाम के समय राजदेवता माधवराय के दरबार में पहुंचे और देव मिलन किया। जिला प्रशासन और सर्व देवता समिति ने देवताओं को बातचीत का आश्वासन दिया है। सोमवार को प्रशासन द्वारा समय का हल निकाला जाएगा।

जब देवालय से महोत्सव के लिए उठे थे देवता, उस समय की थी देववाणी
बालीचौकी क्षेत्र से अधिष्ठाता देव मार्कंडेय ऋषि और विभूषण जब महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने के लिए उठे थे तो उस दौरान ही उन्होंने नए स्थान पर बैठने के लिए देववाणी कर नाराजगी जताई थी। देव मार्कंडेय ऋषि के पुजारी तिलक राज, बलदेव शर्मा, जीवन शर्मा और निट्टू शर्मा ने बताया कि दोनों देवताओं ने नए स्थान पर बैठने से इंकार किया है। जिस स्थान पर वे पिछले 20 वर्षों से बैठ रहे हैं,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0